फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against four including Maha Pradhan, Pradhan

महाप्रधान, प्रधान समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Aug 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four including Maha Pradhan, Pradhan
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव में शनिवार की रात एक युवक को गोली मार दी गई थी। इस मामले में घायल की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने महा प्रधान, ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं घायल युवक का जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कलंदरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रामचंद्र प्रजापति पुत्र स्व. जोखन शनिवार की देर शाम शौच के लिए गांव के सिवान की तरफ गया था। वापस लौटते समय पहले से घात लगा कर बैठे बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली रामचंद्र के जबड़े में लगी थी। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाबत घायल की पत्नी उर्मिला ने पूर्व महा प्रधान रामनयन यादव, ग्राम प्रधान भोरिक यादव, शमीम व दिलशाद के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दी है। आरोप है कि पुरानी रंजिश में उन्होंने घटना को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। चर्चा तो यह भी है कि दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं, जिन्हें पुलिस हिरासत में रख कर पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed