फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against former manager in fraud

फर्जीवाड़े में पूर्व प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 27 Oct 2019 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed against former manager in fraud
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बे के अंसार एजूकेशनल एंड वेलफेयर एकेडमी के नवीनीकरण के लिए चिटफंड कार्यालय में प्रस्तुत दस्तावेज में फर्जी डॉक्यूमेंट लगाए गए थे। इस मामले में आरोप की पुष्टि होने के बाद शनिवार को सिधारी थाने में पूर्व प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

वर्तमान प्रबंधक इनामुल हक ने सात सितंबर को मंडलायुक्त को पत्रक सौंप कर संस्था के पूर्व प्रबंधक समेत दो लोगों पर फर्जी दस्तावेज लगा कर सोसाइटी का नवीनीकरण कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। मंडलायुक्त ने इसकी जांच डीआईजी से कराने की संस्तुति की। डीआईजी ने एसपी को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया। इस पर एसपी ने सीओ सिटी इलामारन को जांच सौंप दी गई। सीओ सिटी की जांच में फर्जीवाड़े के आरोप की पुष्टि हुई। सीओ सिटी ने पूर्व प्रबंधक मो. आजम को दोषी पाया। इसके पश्चात सीओ सिटी ने सिधारी थाने पर आरोप पत्र प्रेषित करते हुए केस दर्ज करने का निर्देश दिया। एक सप्ताह तक लटकाने के बाद शनिवार को पुलिस ने पूर्व प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed