फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against 56 people for stealing electricity

Azamgarh News: चोरी से बिजली जला रहे 56 लोगों पर मुकदमा

Thu, 22 Jun 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 56 people for stealing electricity
विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर के एसडीओ अखिलेश यादव और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने जीयनपुर कस्बे में मंगलवार को अभियान चलाकर विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए। इस दौरान बिजली चोरी कर रहे 56 उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया। 32 लोगों के कनेक्शन काटे गए और तीन लाख 75 हजार नकद वसूली की गई। टीम ने खानकाह बहरामपुर, बाजार खास, जामेतुल बनात नगर और हसनपट्टी वार्डों के 56 परिसर में उपभोक्ताओं का कनेक्शन चेक किया। इस दौरान 56 लोग चोरी से बिजली जलाते मिले।इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 32 उपभोक्ताओं पर 10,000 से अधिक बकाया था। जिसके चलते इनका कलेक्शन काट दिया गया। मौके पर उपभोक्ताओं द्वारा 375000 रुपये का बकाया जमा किया गया। एसडीओ अखिलेश यादव ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा घरेलू कनेक्शन लेकर कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। बाईपास करके एसी चलाई जा रही है। अधिकांश लोगों द्वारा बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। संयुक्त टीम सप्ताह के आखिरी तक लगातार अभियान चलाकर कनेक्शन की जांच करेगी। जिनके कनेक्शन कम क्षमता के हैं, वह तुरंत अपना भार बढ़वा लें, बकाया तुरंत जमा करें अन्यथा उत्पीड़न का शिकार होना पड़ेगा। जांच टीम में एसडीओ के अलावा बिजली विभाग के इंस्पेक्टर अब्दुल जब्बार, जेई अनुराग सिंह, श्यामनाथ, पंकज कुमार, सनी कुमार, अमरजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed