फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case filed against 14 named and 70 unknown people for blocking the road

Azamgarh News: सड़क पर जाम लगाने के मामले में 14 नामजद, 70 अज्ञात पर मुकदमा

Fri, 10 Jan 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 named and 70 unknown people for blocking the road
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव के लोगों ने बुधवार की सुबह पवई-कलान मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों की मांग पर पुलिस ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया ही साथ में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। लालू की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व पट्टीदारों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदार ने लालू को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

इस बात को लेकर पट्टीदारों ने फिर सोमवार की रात करीब 11 बजे लालू के साथ मारपीट की। इसके बाद घर के पास सड़क पर लालू का शव मिला।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालू की पत्नी को दी। सूचना मिलते ही लालू की पत्नी अपने चार बेटियों के साथ घर पहुंच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड से मौत होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लालू की पत्नी फर्जी बता रही है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने उसे पांच लाख रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने कहा कि जिस जमीन का विवाद चल रहा वह जमीन उनके बच्चों के नाम से किया जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर मुझे न्याय दिया जाए।
थानाध्यक्ष फूलपुर, सरायमीर, पवई व एसडीएम फूलपुर सुरेंद्र नरायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाया और परिजनों के कहने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर परिजनों को कॉपी सौंप दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर परिजनों ने दो घंटे बाद जाम को समाप्त कर दिया।

वहीं, इस मामले में पुलिस ने सड़क पर जाम लगाने को लेकर शनिदेव, सुरेंद्र, मुंशीलाल, रामदवर, रोहित, श्रीपति, गीता, शुभम, अभिषेक तिवारी, दीपक, विनोद, रोहित, रंजना, ममता व 60-70 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed