फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Case against nine people of private finance company

पूरी हुई मेच्योरिटी, फिर भी नहीं कर रहे भुगतान, नौ पर एफआईआर

Thu, 04 Feb 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Case against nine people of private finance company
आजमगढ़। शहर कोतवाली में मंगलवार को एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के संस्थापक समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वादी मुकदमा का आरोप है कि पहले कंपनी ने अच्छा ब्याज देने के नाम पर पैसा जमा कराया। मेच्योरिटी की समय सीमा पूरी होने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया जा रहा है। आजकल की बात कह कर दौड़ाया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के ब्रह्मस्थान क्षेत्र में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की आफिस है। इनवेस्टमेंट एंड ब्रोकर वेलफेयर सोसाइटी के नाम से संचालित इस प्राइवेट फाइनेंस कपंनी ने अच्छा ब्याज देने के नाम पर काफी संख्या में लोगों से पैसा जमा करवाया। इसी के तहत तरवां थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी विजय कुमार चौहान पुत्र दयाशंकर चौहान ने भी पैसा जमा किया था। मेच्योरिटी की समय सीमा पूरी होने पर वह भुगतान के लिए कंपनी पर गया तो उसे दो-चार दिन बाद बुलाया गया। महीनों बीत जाने के बाद भी कंपनी द्वारा उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिस पर मंगलवार की शाम विजय कुमार चौहान ने शहर कोतवाली में कंपनी के संस्थापक केडी सिंह पुत्र अज्ञात समेत कंपनी के नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed