फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Carpenter used to broker medical store in hospital, case registered

Azamgarh News: अस्पताल में मेडिकल स्टोर का दलाल करता था मनबढ़ई, मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Carpenter used to broker medical store in hospital, case registered
100 शैय्या अस्पताल लालगंज पर अक्सर ही एक मेडिकल स्टोर का दलाल मरीजों व कर्मचारियों के साथ हंगामा करता था। इसे संज्ञान में लेते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने दलाल के खिलाफ देवगांव कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस दलाल की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर दलालों के बीच आपस में मारपीट तक का मामला सामने आ चुका है। ऐसा ही कुछ हाल 100 शैय्या अस्पताल लालगंज पर भी देखने को मिल रहा है। यहां एक मेडिकल स्टोर का दलाल सक्रिय है, जो प्राय: मरीजों को अपने चहेते दवा की दुकान से दवा खरीदने का दबाव बनाता था। इतना ही नहीं कर्मचारी बीच में कुछ बोल देते तो उनसे भी गाली-गलौज करता था। कुछ मरीजों व कर्मचारियों ने दलाल सुनील यादव की शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से लिखित रूप में की। चिकित्सा अधीक्षक ने देवगांव कोतवाली में दलाल के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करा दिया।
विज्ञापन

मरीजों व कर्मचारियों ने सुनील यादव नाम के व्यक्ति के बाबत शिकायत की थी। वह नशे में धुत होकर अस्पताल में घूमता था और मरीजों कर्मचारियाें को अपने चहेते दुकान से दवा खरीदने का दबाव बनाता था। कई बार उसे समझाया जा चुका था। इसके चलते लिखित शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ देवगांव कोतवाली में तहरीर दी गई। - डॉ. सुरजीत सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, 100 शैय्या अस्पताल, लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed