फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Carcass of restricted cattle found near police station

थाने के पास मिला प्रतिबंधित मवेशी का शव

Fri, 16 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Carcass of restricted cattle found near police station
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में हौसला बुलंद पशुतस्करों ने थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही प्रतिबंधित मवेशी की हत्या कर दी। कुछ लोगों के पहुंचने पर पशुतस्कर मौके पर ही अवशेष छोड़कर फरार हो गए, वहीं इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं हुई। राहगीर ने सूचना दिया तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया तथा उसे पास के खेत में दफन करा दिया। वहीं चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाने के गेट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति ने प्रतिबंधित मवेशी कटा हुआ देखा और पास में ही कुछ औजार भी पड़े हुए थे। कुछ लोग मौके पर खड़े भी थे जो उस व्यक्ति के पहुंचने पर मौके से भाग खड़े हुए। थाने के पास ही प्रतिबंधित मवेशी काटा गया और पुलिस को कोई खबर नहीं हुई। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मवेशी के शव को कब्जे में ले लिया और बिना पीएम कराये उसे पास के खेत में दफन कराने का प्रयास किया। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया और ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव को दफन करवा दिया। घटना की जानकारी होने पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय मिश्रा, मंजू सरोज आदि भी पहुंच गए। चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed