{"_id":"677925887c737049fb0c8a0e","slug":"car-rams-into-truck-from-behind-on-purvanchal-expressway-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, एक की मौत, तीन घायल
Sat, 04 Jan 2025 05:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 05:41 PM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नीम करोली से दर्शन कर लौटते समय ट्रक में पीछे से कार की टक्कर हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार और मृतक की तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास शनिवार की अलसुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेल्थरा रोड निवासी अमित कुमार (27) पुत्र अंजनी अपने मित्रों के साथ कार से नीम करोली धाम दर्शन पूजन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय यह लोग लखनऊ में रुक गए। शनिवार की अलसुबह करीब पांच बजे लखनऊ से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
अभी वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास पहुंचे ही थे तभी उनकी कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त मनीष कुमार (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मनीष का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जबकि राजन व शिवम को हल्की चोटें आई। इस संबंध में मृतक के पिता अंजनी कुमार मुबारकपुर थाने में तहरीर दिए है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि अमित कुमार, राजन, शिवम व मनीष दोस्त थे। काम निपटाकर कार से लखनऊ से घर वापस बलिया लौट रहे थे कि इसी बीच हादसा हो गया। इस हादसे की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया।