फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car going to Delhi overturned on Purvanchal Expressway six policemen including prisoner injured

Azamgarh: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी दिल्ली जा रही कार, बंदी समेत छह पुलिसकर्मी घायल

Mon, 20 Mar 2023 04:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Mar 2023 04:12 PM IST
सार

आजमगढ़ में दबिश देकर वापस दिल्ली जा रही पुलिस कर्मियों की कार सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक आरोपी समेत 
पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car going to Delhi overturned on Purvanchal Expressway six policemen including prisoner injured
एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल से ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ में दबिश देकर वापस दिल्ली जा रही पुलिस कर्मियों की कार सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फुलवरिया के पास 204 प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच पुलिस कर्मियों के साथ ही एक आरोपी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अहरौला पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


दिल्ली के महिंद्रा थाने में दर्ज एक मुकदमे में पुलिस ने आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना अंतर्गत वभनैतिया गांव निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। उसके दो साथी फरार चल रहे थे। कोर्ट से धर्मेंद्र को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस की टीम रविवार को आजमगढ़ आई थी। उसके निशानदेही पर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली पुलिस साथ लाए गए आरोपी को लेकर वापस दिल्ली जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फुलवरिया के पास 204 प्वाइंट पर तेज बरसात के दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार को बचाने में पलटी डीसीएम

इस हादसे में कार में सवार आरोपी धर्मेद्र (28) के अलावा एसआई विकास कुमार (30), हेड कांस्टेबल दयाराम (38), विवेक (35), कांस्टेबल सनी (30) व विपुल (42) घायल हो गए।

हादसे की जानकारी होते ही यूपीडा की टीम के अलावा एंबुलेंस व अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अहरौला लाया गया। जहां डॉक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed