फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car crushed, PWD roller driver killed

कार ने रौंदा, पीडब्लूडी के रोलर चालक की मौत

Tue, 11 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Car crushed, PWD roller driver killed
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे कार की चपेट में आकर साइकिल सवार पीडब्लूडी के रोलर चालक की मौत हो गई। घटना के समय वह साइकिल से घर के सामान की खरीदारी कर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जीयनपुर के छप्परपुर खुशहाल गांव निवासी 50 वर्षीय नन्हकू यादव पुत्र रामबचन यादव पीडब्लूडी में बतौर रोलर चालक तैनात था। मंगलवार की शाम वह साइकिल से बागखालीस बाजार सामान खरीदने के लिए आया था। सामान की खरीदारी कर वह घर लौट रहा था। दाउदपुर पेट्रोल पंप के पास जीयनपुर की तरफ से आ रही कार ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में नन्हकू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed