फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Car accessories prices hiked by up to 20%

Azamgarh News: कार एसेसरीज के दाम 20 फीसदी तक बढ़े

Sat, 04 Apr 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Car accessories prices hiked by up to 20%
नरौली ​स्थित एक दुकान पर एक कार का किया जा रहा श्रृंगार। संवाद
आजमगढ़। कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब ऑटोमोबाइल बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अप्रैल माह से चार पहिया वाहन मालिकों के लिए कार शृंगार और रखरखाव महंगा हो गया है।
विज्ञापन

शहर के बाजार में कार एसेसरीज के दामों में करीब 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अब कार में इस्तेमाल होने वाले सीट कवर, फ्लोर मैट, स्टीयरिंग कवर, सन शेड, म्यूजिक सिस्टम, एलईडी लाइट, मोबाइल होल्डर और परफ्यूम जैसे सामान पहले के मुकाबले अधिक कीमत पर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि कच्चे माल की लागत, परिवहन खर्च और आयातित सामान महंगा होने के कारण एसेसरीज के दाम बढ़े हैं। इससे ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के इस दौर में कार मालिकों को अब अपने वाहन के रखरखाव और सजावट पर पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा। वहीं, व्यापारियों को उम्मीद है कि स्थिति सामान्य होने पर बाजार में फिर से मांग बढ़ेगी।

कार एसेसरीज संचालक प्रणव अग्रवाल और अजय सिंह का कहना है कि बढ़ती कीमतों के कारण अब ग्राहक सीमित एसेसरीज ही खरीद रहे है, इससे बाजार की मांग में कमी आ गई है। कंपनियों ने भी दाम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed