{"_id":"67ade80201c66367890405b1","slug":"candidate-who-presented-fake-documents-in-police-recruitment-arrested-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : पुलिस भर्ती में फर्जी दस्तावेज पेश करने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, जांच के दौरान पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : पुलिस भर्ती में फर्जी दस्तावेज पेश करने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, जांच के दौरान पकड़ा गया
Thu, 13 Feb 2025 06:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 13 Feb 2025 06:09 PM IST
सार
20वीं वाहनी पीएसी में दौड़ परीक्षा में फर्जी दस्तावेज पेश करने वाला अभ्यर्थी पकड़ा गया। पुलिस की माने तो दौड़ परीक्षा में जांच के दौरान जन्मतिथि में अंतर मिला। पकड़ा गया आरोपी बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र के छोडहर गांव का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस परीक्षा में धांधली का अरोपी पकड़ा गया
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी को फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी आशीष कुमार चौबे बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के छोडहर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस आरक्षी की भर्ती प्रक्रिया के दौरान 20वीं वाहनी पीएसी में दौड़ परीक्षा में आशीष कुमार चौबे भ शामिल हुए। उनका रजिस्ट्रेशन नबंर 11243222, रोल नंबर 2608663 है। आशीष ने बायोमैट्रिक के दौरान फार्म में अपनी जन्मतिथि आठ जून 1995 और दस्तावेज (मार्कशीट) में जन्मतिथि आठ जून 1998 अंकित की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आशीष कुमार चौबे को हिरासत में लेने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कहा कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेज पेश करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन