फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Canal embankment broken, water entered villages, crops submerged

नहर का तटबंध टूटा, गांवों में घुसा पानी, फसलें जलमग्न

Mon, 30 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Canal embankment broken, water entered villages, crops submerged
फोटो संख्या.....
विज्ञापन

नहर का तटबंध टूटा, गांवोें में घुसा पानी, फसलें जलमग्न
नहर बांधने को पहुंची विभागीय टीम, ग्रामीण आक्रोशित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना अंतर्गत नरोत्तम ब्रह्म बाबा-बर्नापुर सरदहा मार्ग पर पुलिया के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर का तटबंध रविवार की देर रात टूट गया। तटबंध टूटने से कई गांव में नहर का पानी घुस गया तो वहीं कई बीघे फसल जलमग्न हो गई। सब्जी की खेती करने वाले किसानों का ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं धान की फसल भी पानी में डूब गई है। रात में ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंच तटबंध ठीक करन में जुट गई।

शारदा सहायक खंड-32 नहर बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमभर गांव के पास से नरोत्तम ब्रह्म बाबा-बर्नापुर सरदहा मार्ग से गुजरी है। इसी मार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास रविवार की रात लगभग 11 बजे अचानक नहर का तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही आसपास के ग्रामों में पानी घुस गया। लोगों की कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। तटबंध कटते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल अपने स्तर से तटबंध को बांधने की कवायद शुरू कर दिया। वहीं जानकारी पर सिंचाई विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद सोमवार को दोपहर बाद तटबंध को ठीक किया जा सका। फसलों के पानी में डूब जाने से ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है। जिससे ग्रामीण आक्रोशित है। सर्वाधिक नुकसान सब्जी की खेती करने वाले किसानों को उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed