फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Campaign...hit by encroachment, vehicles still crawl on 15 feet road

Azamgarh News: अभियान...अतिक्रमण की मार, 15 फीट की सड़क फिर भी रेंगते हैं वाहन

Wed, 05 Feb 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Campaign...hit by encroachment, vehicles still crawl on 15 feet road
आजमगढ़। शहर में अतिक्रमण से लोग परेशान है। अतिक्रमण और जाम के प्रति अधिकारी गंभीर नहीं है। शहर में 12 से 15 फीट की सड़कें है लेकिन अतिक्रमण के चलते 10 फीट की हो गई है। ठेले-खोमचे वाले सड़कों पर ही दुकान लगाते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। ठेले वाले राहगीरों से बदसलूकी भी करते हैं। शहर के चौक चौराहा, गिरिजाघर चौराहा, घंटाघर चौराहा, बवाली मोड़ चौराहा आदि स्थानों पर सड़कों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। अतिक्रमण के कारण यहां दिनभर जाम लगा रहता है। रोडवेज, बवाली मोड़, नरौली आदि स्थानों पर हर समय वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। अतिक्रमण को लेकर अधिकारी कभी-कभी ही अभियान चलाते हैं। अभियान के बाद कुछ दिन बाद ही अतिक्रमणकारी फिर से सड़क पर दुकान लगा लेते हैं। जाम के चलते खरीदारों का काफी समय बर्बाद होता है। शहर में कही भी पार्किंग नहीं है।
विज्ञापन

प्राची

00
शहर में सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण है। किसी भी दुकान पर जाने के बाद कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वहीं वाहन को खड़ा करना पड़ता है। इससे जाम लगता रहता है।
विज्ञापन

अजय ऊर्फ गोलू

00
अतिक्रमण को लेकर यदि अधिकारी गंभीर नहीं होंगे तो इस समस्या का समाधान कभी नहीं हो सकता है। अतिक्रमण हटाने के बाद अधिकारियों को इस पर नजर भी रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियाज अहमद


00
अतिक्रमण करने वालों पर अधिकारी कठोर कार्रवाई करें। चालान करने के बाद कुछ दिनों तक तो ठीक रहता है लेकिन इसके बाद हालत जस की तस हो जाती है।
विनोद सिंह

00
शहर के प्रमुख चौराहों पर मौजूद स्थायी दुकानों के पास पार्किंग बनाई जाए। यदि कोई ग्राहक आए तो पार्किंग में वाहन खड़ा करें। इसके बाद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए।

मनोज मिश्रा



00
रोस्टर बनाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। आज ही कलेकट्रेट के पास से अतिक्रमण हटाया गया है। दिककत यह हैं कि ये फिर से दुकान लगा देते है। इसे लेकर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
विवेक त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed