फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Called for win in worker's conference

कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में जीत के लिए आह्वान

Sun, 02 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Called for win in worker's conference
लालगंज। कस्बा लालगंज स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से भाईचारा कार्यकर्ता बैठक एवं कैडर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने भाग लिया। उनका स्वागत लालगंज विधायक आजाद अरिमर्दन ने किया।
विज्ञापन

भीम राजभर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने सबका सम्मान किया है। बहुजन ही नहीं यह सर्वजन है। आह्वान किया कि मेंहनगर, दीदारगंज व लालगंज पर बसपा को जीत दिलाना है। पूरे प्रदेश में इसी तरह से सीटें जीतकर 2022 में बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में सूबे की सरकार बनानी है। 1984 के बाद पिछड़ों को कांशीराम एवं बहन कुमारी मायावती ने मौका दिया। राजभर समाज के ही बेटे को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर पूरे प्रदेश की पंचायत करने का मौका दिया। कहा कि जो बीएसपी से गया वह कहीं का नहीं हुआ। हम 2022 में चुनाव जीत कर सरकार बनाने जा रहे हैं। हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि उप्र में नौजवानों को रोजगार, किसानों को सुविधा, गरीब मजदूरों को काम, प्रदेश का विकास बहन मायावती की सरकार में ही हो सकता है। इसी प्रकार पूर्व सांसद डॉ बलिराम, विनोद चौहान, विधायक आजाद अरिमर्दन, भूपेंद्र सिंह मुन्ना, सांसद संगीता आजाद ने भी लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर सोनू तिवारी, उग्रसेन राम, विजय सोनकर, कमलेश राजभर, विनोद आजाद, धर्मराज सरोज, नीरज सिंह, गुफरान, बदरे आलम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी डा. विजय प्रताप व संचालन जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed