{"_id":"61d1e6c4a3beb3338834d9ee","slug":"called-for-win-in-worker-s-conference-azamgarh-news-vns6312701131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में जीत के लिए आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में जीत के लिए आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। कस्बा लालगंज स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से भाईचारा कार्यकर्ता बैठक एवं कैडर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने भाग लिया। उनका स्वागत लालगंज विधायक आजाद अरिमर्दन ने किया।
भीम राजभर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने सबका सम्मान किया है। बहुजन ही नहीं यह सर्वजन है। आह्वान किया कि मेंहनगर, दीदारगंज व लालगंज पर बसपा को जीत दिलाना है। पूरे प्रदेश में इसी तरह से सीटें जीतकर 2022 में बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में सूबे की सरकार बनानी है। 1984 के बाद पिछड़ों को कांशीराम एवं बहन कुमारी मायावती ने मौका दिया। राजभर समाज के ही बेटे को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर पूरे प्रदेश की पंचायत करने का मौका दिया। कहा कि जो बीएसपी से गया वह कहीं का नहीं हुआ। हम 2022 में चुनाव जीत कर सरकार बनाने जा रहे हैं। हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि उप्र में नौजवानों को रोजगार, किसानों को सुविधा, गरीब मजदूरों को काम, प्रदेश का विकास बहन मायावती की सरकार में ही हो सकता है। इसी प्रकार पूर्व सांसद डॉ बलिराम, विनोद चौहान, विधायक आजाद अरिमर्दन, भूपेंद्र सिंह मुन्ना, सांसद संगीता आजाद ने भी लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर सोनू तिवारी, उग्रसेन राम, विजय सोनकर, कमलेश राजभर, विनोद आजाद, धर्मराज सरोज, नीरज सिंह, गुफरान, बदरे आलम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी डा. विजय प्रताप व संचालन जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया।