फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Called for increasing public outreach at the booth level - Balbir Singh

Azamgarh News: बूथस्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने का किया आह्वान - बलबीर सिंह

Mon, 20 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Called for increasing public outreach at the booth level - Balbir Singh
सर्किट हाउस में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष्ज्ञ
आजमगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के आह्वान पर रविवार को सर्किट हाउस (पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस) में युवा प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह शिवाजी रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह शिवाजी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर तक समूह बनाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनसत्ता दल का उद्देश्य जनता की सत्ता स्थापित करना है, न कि तानाशाही, सांप्रदायिकता या अफसरशाही को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि आज भारत को युवा भारत के रूप में देखा जा रहा है, इसलिए युवाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। युवाओं को पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यम सिंह, विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, अमित सिंह, शिवम, पवन शर्मा, यशवंत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed