फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bypass railway track and ROB will be built on Azamgarh-Shahganj railway section

Azamgarh News: आजमगढ़-शाहगंज रेलखंड पर बाइपास रेलवे ट्रैक और आरओबी बनेगा

Wed, 19 Mar 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bypass railway track and ROB will be built on Azamgarh-Shahganj railway section
फूलपुर। आजमगढ़ के रास्ते छपरा-मऊ-शाहगंज के बीच चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को लखनऊ दिशा के लिए सीधे चलाने के लिए शाहगंज जंक्शन के पास नया कार्डलाइन (बाइपास रेलवे ट्रैक) का निर्माण होगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्डलाइन पर पहले 26 करोड़ रुपये से आरओबी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दीदारगंज रेलवे स्टेशन से बेलवाई को जोड़ने वाली 5.7 किमी कार्डलाइन (बाइपास ट्रैक) बन जाने के बाद शाहगंज जंक्शन पर अयोध्या के रास्ते लखनऊ को जाने वाली ट्रेनों के इंजन रिवर्सिंग का कार्य समाप्त हो जाएगा, इसमें 30 से 40 मिनट का समय लगता है। इस बाइपास रेलवे ट्रैक पर पड़ने वाले बेलवाई- शाहगंज मुख्य सड़क मार्ग पर एक बड़ा उपरगामी पुल (आरओबी) के टेंडर की प्रक्रिया परियोजना प्रबंधक निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 13 मार्च 2025 को जारी किया गया है। इसकी लागत 26 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। शाहगंज के पास बाइपास बन जाने से लंबी दूरी की ट्रेनों जैसे कैफियात, उत्सर्ग, सरयू-यमुना, साबरमती, गरीब नवाज, आनंद बिहार, सूरत एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनें और माल गाड़ियां नया बाइपास होकर अयोध्या होते हुए लखनऊ रवाना हो जाएंगी। इससे शाहगंज में इंजन रिवर्सिंग प्रक्रिया से निजात मिलेगी। साथ ही इस प्रक्रिया में लगने वाला 30 से 40 मिनट के समय की बचत होगी।
विज्ञापन

कोट
शाहगंज के पास रेल बाइपास बनाया जाना क्षेत्र वासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। साथ ही आने वाले समय में मऊ, आजमगढ़ के रास्ते से वंदे भारत और सुपरफास्ट जैसी महत्वपूर्व ट्रेनों को चलाने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहआलम कुरैशी, सदस्य, पूर्व रेल सलाहकार समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed