{"_id":"6939bec71a3c33e7fe04a1a4","slug":"bus-tracking-and-deployment-of-qrt-team-mandatory-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-141951-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बस ट्रैकिंग और क्यूआरटी टीम की तैनाती अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बस ट्रैकिंग और क्यूआरटी टीम की तैनाती अनिवार्य
विज्ञापन
आजमगढ़। माघ मेला-2026 में परिवहन सेवाओं को सुरक्षित, सुचारू और दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने इस बार कड़े निर्देश जारी किए हैं। मेला क्षेत्र में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए बस संचालन, सुरक्षा प्रबंधन व आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। महाकुंभ 2025 की तर्ज पर सभी चेक पोस्टों पर क्यूअरटी टीम तैनात रहेगी। मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कंट्रोल रूम से बसों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग की जाएगी।
परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सभी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषकर नाइट विजन टेस्ट कराया जाएगा। सभी बसों के आपातकालीन गेट की जांच अनिवार्य की गई है। बसों के फ्रंट शीशे पर चालक/परिचालक के मोबाइल नंबर दर्ज रहेंगे। बस गलत स्थान पर खड़ी मिलने पर तुरंत फोन कर हटाने की कार्रवाई होगी। यदि संपर्क न हो सके तो प्रत्येक क्षेत्र से 05–05 चालक रिजर्व में बस स्टेशन पर रखे जाएंगे।
क्यूआरटी टीम, बस ट्रैकिंग और सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्त होंगे। माघ मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए महाकुंभ 2025 की तर्ज पर सभी चेक पोस्टों पर क्यूआरटी टीम तैनात रहेगी। एआरएम बीआर गौतम ने बताया कि परिवहन विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि सभी सावधानियों का पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि माघ मेले में किसी भी प्रकार की बस दुर्घटना न हो। मेला क्षेत्र में सुरक्षित, समयबद्ध और नियंत्रित परिवहन सेवा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताई गई है।