फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bus caught ferrying passengers after contract with roadways expired, seized

Azamgarh News: रोडवेज से अनुबंध समाप्त होने पर सवारी ढोते पकड़ी गई बस सीज

Thu, 09 Oct 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bus caught ferrying passengers after contract with roadways expired, seized
आजमगढ़। परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को सड़क परिवहन में अवैध संचालन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ (प्रवर्तन) अतुल कुमार यादव की टीम ने जिले के विभिन्न मार्गों पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान सात वाहनों का चालान किया और दो बस को सीज किया। सीज वाहन में एक बस ऐसी पकड़ी गई जो रोडवेज से अनुबंध समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से सवारी ढोते मिली। एआरटीओ ने बस को रानी की सराय थाने में बंद करा दिया।
विज्ञापन

जिस बस का रोडवेज से अनुबंध पहले ही समाप्त हो चुका था, वह बिना अनुमति के सवारियां ढोती पाई गई। टीम ने मौके पर बस को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों पर कुल 1.23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed