फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer thundered against encroachment, created a stir

Azamgarh News: अतिक्रमण के खिलाफ गरजा बुलडोजर, मचा हड़कंप

Tue, 27 Dec 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer thundered against encroachment, created a stir
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया गया। नपा प्रशासन के बुलडोजर ने अवैध अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई किया। नायब तहसीलदार के नेेतृत्व में चले अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर अतिक्रमण के चलते पूरे शहर में अक्सर ही जाम का झाम लगता है। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। नपा प्रशासन ने शहर केे अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए वेंडिंग व नॉन वेडिंग जोन भी बनाए गए हैं और जगह-जगह इसका बोर्ड भी लगवा दिया है। इसके बाद भी शहर की सड़कों पर अतिक्रमण है। कई जगहों पर तो सड़क की पटरी पर दुकान लगा कर सामग्री बेची जा रही है। इसके चलते सड़क पर जाम का झाम लग रहा है। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर मंगलवार को नपा का बुलडोजर कलेक्ट्रेट से लेकर गिरजाघर चौराहे तक गरजा। ईओ नगर पालिका मनोज कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार सदर नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में नपा की टीम ने कलेक्ट्रेट से गिरजाघर चौराहे तक सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई किया। इस कार्रवाई में नपा के बुलडोजर के साथ ही एसआई केके यादव, आरआई हरिश्चंद्र यादव, वेद प्रकाश आदि शामिल रहे। नपा की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। दुकान लगाए लोग अपने-अपने समान समेट कर भागने में ही खुद की भलाई समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed