फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer roared on the encroachment in the Divisional District Hospital premises

मंडलीय जिला चिकित्सालय परिसर में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

Thu, 07 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared on the encroachment in the Divisional District Hospital premises
आजमगढ़। नगर के हर्रा की चुंगी क्षेत्र स्थित मंडलीय जिला चिकित्सालय परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशासन बुलडोजर के साथ अतिक्रमण को हटाने पहुंचा। प्रशासन ने वर्षों पुराने अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाकर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया। मंडलीय जिला चिकित्सालय के पिछले हिस्से में बहुत से लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया था। हाल ही में डीएम जब भ्रमण पर पहुंचे तो उन्होंने इसे देखा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि वह काफी दिनों से अस्पताल की जमीन पर कब्जा करके बैठे हैं। इस पर डीएम ने एसडीएम सदर को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम जेआर चौधरी, राजस्व निरीक्षक अशोक यादव, क्षेत्रीय लेखपाल हरेंद्र पासवान, लेखपाल सुरेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के पिछले हिस्से से अतिक्रमण को हटाने के साथ ही ब्लड बैंक और पोस्टमार्टम हाउस के आसपा हुए अतिक्रमण को भी हटाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed