Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bulldozer action on illegal roadside shops in azamgarh stir among encroaching shopkeepers

Azamgarh: सड़क किनारे की अवैध दुकानों पर गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप

Thu, 24 Aug 2023 05:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

आजमगढ़ शहर के नरौली क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जे पर बुलडोजर चला। नरौली चौक से पहलवान तिराहा तक अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। 

विज्ञापन
Bulldozer action on illegal roadside shops in azamgarh stir among encroaching shopkeepers
आजमगढ़ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ शहर के नरौली क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जे पर बुलडोजर चला। नरौली चौक से पहलवान तिराहा तक अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। एसडीएम सदर के नेतृत्व में नगर पालिका की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। कई पटरी दुकानदार सामान लेकर भाग गए।

विज्ञापन


शहर के नरौली क्षेत्र में पहलवान तिराहा जाने वाले मार्ग के दोनों किनारों पर ऑटो पार्टस की दुकान है। दुकान के आगे की जगह पर वाहनों की रिपेयरिंग भी की जाती है। सड़क की पटरियों पर ही अतिक्रमण कर वाहनों की रिपेयरिंग की जाती है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में पटरियों पर हो रही वाहनों की मरम्मत शीर्षक से इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन


अमर उजाला की खबर को प्रशासनिक अमले ने संज्ञान में लिया। गुरुवार को एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटवाने पहुंच गई। नपा का बुलडोजर जम कर गरजा और जो भी अतिक्रमण नजर आया, उसे हटवा दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में नपा का बुलडोजर जम कर गरजा। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कई दुकानदारों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी व एसडीएम की सख्ती के आगे किसी की भी नहीं चली। एसडीएम ने फिर अतिक्रमण होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दुकानदारों को दी। एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पटरियों तक कब्जा कर वाहनों की मरम्मत करने के चलते सड़क पर आवागमन में परेशानी होती थी। जिसके देखते हुए नपा की टीम के साथ अभियान चला कर अवैध अतिक्रमणों को हटवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed