सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जनपदीय विद्यालयीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की छह टीमें शामिल हुईं। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता में बूढ़नपुर तहसील की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लालगंज की टीम दूसरे और सगड़ी तहसील की टीम तीसरे स्थान पर रही।
क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से आजमगढ़ जनपद की टीम का चयन भी किया गया है। चयनित टीम 11 सितंबर को बलिया में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों से मंडलीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता में चयनकर्ता के रूप में अभिषेक कुमार, हितेश कुमार और कोच आदर्श यादव मौजूद रहे। इस दौरान विनोद सिंह, सुनील यादव, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र यादव और अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।