फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Budhanpur-Didarganj-Mehnajpur-Odihar road becomes state highway

बूढ़नपुर-दीदारगंज-मेहनाजपुर-औड़िहार मार्ग बना स्टेट हाईवे

Wed, 12 Feb 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Budhanpur-Didarganj-Mehnajpur-Odihar road becomes state highway
बूढ़नपुर से दीदारगंज जाने वाला मार्ग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शासन की ओर से मंडल की दो सड़कों को स्टेट हाईवे घोषित किया गया है। लगभग 122.48 किमी लंबे बूढ़नपुर-दीदारगंज-मेहनाजपुर-औड़िहार मार्ग अब स्टेट हाईवे-124 के नाम से जाना जाएगा। वहीं, 92.52 किमी लंबा बंसडीह-बलिया-घोषी मार्ग भी अब स्टेट हाईवे-107 के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से जनपद के बूढ़नपुर से अंबारी, दीदारगंज, मेहनाजपुर होते हुए औड़िहार जाने वाले प्रमुख जिला मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को शासन की ओर से मंजूरी दे दी गई है। अब 122.48 किमी लंबा परमुख जिला मार्ग स्टेट हाईवे-124 के नाम से जाना जाएगा। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच के एक्सईएन विजय सिंह ने बताया कि मांग के स्टेट हाईवे घोषित होने से प्रत्येक चार साल पर इसकी मेंटीनेंस के लिए धनराशि होगी। इसके साथ ही इस पर एक कारपेट और बढ़ा जाएगा। मार्ग सात मीटर से कम नहीं होगा। मांग के स्टेट हाईवे घोषित होने से इसकी मेंटीनेंस के लिए भी जल्द धनराशि जारी होगी। इसी के साथ ही 92.52 किमी लंबा बंसडीह-बलिया-घोषी मार्ग भी अब स्टेट हाईवे-107 के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

प्रयागराज-आजमगढ़ फोरलेन के लिए 20 करोड़ और मिले
आजमगढ़। शासन ने प्रयागराज-आजमगढ़ फोरलेन परियोजना के लिए 20 करोड़ की धनराशि और जारी की है। जनपद में शहर से 11 किमी तक का कार्य पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए 100.64 करोड़ की लागत तय की गई है। अभी तक शासन की ओर से 41 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। अब 20 करोड़ की किस्त और जारी की गई है। इससे निर्माण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed