{"_id":"6209466748c73b1cae581b79","slug":"bsp-candidates-declared-on-all-ten-seats-in-the-district-azamgarh-news-vns63846365","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सभी दस सीटों पर बसपा के प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सभी दस सीटों पर बसपा के प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
बसपा ने अतरौलिया से डॉ. सरोज पांडेय, गोपालपुर से रमेश चंद्र यादव, सगड़ी से शंकर यादव, मुबारकपुर से अब्दुस्सलाम, आजमगढ़ सदर से सुशील कुमार सिंह, निजामाबाद से डॉ. पीयूष सिंह यादव, फूलपुर-पवई से शकील अहमद, दीदारगंज से भूपेंद्र सिंह मुन्ना, लालगंज सुरक्षित सीट से आजाद अरिमर्दन उर्फ पप्पू और मेंहनगर सुरक्षित सीट से पंकज कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने पूर्व में घोषित सभी प्रभारी प्रत्याशियों को ही नौ सीटों पर अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि एक सीट पर अपने प्रत्याशी को बदला है। निजामाबाद विधानसभा सीट से बसपा ने पहले कैलाश यादव को प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए डॉ. पीयूष सिंह यादव को कैलाश यादव के स्थान पर प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने अपने सिर्फ एक सीटिंग विधायक को टिकट दिया है। विधानसभा चुनाव 2017 में बसपा ने चार सीटों पर कब्जा जमाया था जिसमें मुबारकपुर विधानसभा सीट से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली हैं। जमाली ने हाल ही में बसपा छोड़ी है। दीदारगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधानसभा सुखदेव राजभर विजयी हुए थे। आज वह दुनियां में नहीं हैं लेकिन उनके पुत्र कमलाकांत राजभर सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। सगड़ी विधानसभा सीट से वंदना सिंह बसपा विधायक थी लेकिन हाल ही में उन्होंने बसपा छोड़ भाजपा का दामन थामा था और भाजपा की उम्मीदवार भी हैं। वहीं लालगंज सीट एक ऐसी सीट है जिस पर पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाले आजाद अरिमर्दन पर पार्टी ने दोबारा विश्वास जताया है।