फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   brutality with girl in azamgarh victim face was also burnt with fire after gangrape accused is known to her brother

UP News: आजमगढ़ में युवती के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद आग से चेहरा भी जलाया, पीड़िता के भाई का परिचित है आरोपी

Wed, 15 Jun 2022 05:44 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Jun 2022 05:44 PM IST
सार

आजमगढ़ में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती का चेहरा भी जला दिया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
brutality with girl in azamgarh victim face was also burnt with fire after gangrape accused is known to her brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक 20 वर्षीया युवती के साथ  हैवानियत की सनसनीखेज खबर सामने आई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ बीत रात दो युवकों ने गैंगरेप किया और फिर उसका चेहरा भी आग से जला दिया। बुधवार सुबह युवती बेहोशी की हालत में गांव से कुछ दूरी पर मिली।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस युवक का नाम पीड़िता ले रही है। वह उसके भाई का पूर्व परिचित बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मंगलवार शाम से लापता थी युवती

एक 20 वर्षीया युवती मंगलवार की शाम को घर से लापता हो गई। परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार सुबह युवती को कुछ लोगों ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक पोखरी के किनारे नग्नावस्था में बेहोशी की हालत में देखा। उसका चेहरा भी जला हुआ था। लोगों की सूचना पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने पर युवती ने बताया कि डब्बू राजभर और उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका चेहरा भी जला दिया। युवती को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल से जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

एसपी अनुराग आर्य, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ फूलपुर समेत कई थानों की फोर्स और फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची गई। युवती के वीडियो बयान के आधार पर दीदारगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जिस युवक का नाम पीड़िता ले रही है। वह उसके भाई का परिचित बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।  मामले में आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि घटना की जानकारी होने पर मैंने खुद मौका मुआयना किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगा दी गई है। फिलहाल तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed