फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brother murdered his sister when caught with friend

दोस्त के साथ पकड़े जाने पर किशोरी की हत्या

Fri, 02 Aug 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Brother murdered his sister when caught with friend
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तोफापुर में प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर सौतेला भाई ने किशोरी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। फिर प्रधान और अन्य के सहयोग से लाश जला दी। 28 जुलाई को हुई इस वारदात के सिलसिले में किशोरी की बड़ी बहन ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सौतेले भाई, गांव के प्रधान सहित छह पर हत्या, सबूत नष्ट करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

सुमन (16) तोफापुर की रहने वाली थी। बड़ी बहन के मुताबिक सुमन की गांव के युवक साहब पासवान से दोस्ती थी। रविवार को सुमन और साहब साथ पकड़े गए थे। इस दौरान साहब फरार हो गया। इसके बाद सौतेले भाई जतन ने सुमन की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। सौतेला भाई सुमन को जहर खिला रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। फिर जतन चला गया। कुछ देर बाद जतन, प्रधान मनिका सरोज और अन्य को लेकर घर पहुंचा। सभी सुमन को प्रधान के बोलेरो में जबरन बैठाकर ले गए। इसके बाद से सुमन का पता नहीं चला। ये लोग आपस में बात करते हुए सुने गए कि सुमन की लाश जला दी है। बड़ी बहन ने शुक्रवार को बिलरियागंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जतन मौर्या, मनिका सरोज, दुर्गा मौर्या, राम जनम मौर्या, राममिलन सरोज और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही। सभी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

आखिर सुमन को मौत खिंच लाई थी
आजमगढ़। बिलरियागंज थाने के तोफापुर गांव निवासी सुमन मौर्य को उसके सौतेले भाई, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग अवैध संबंध के चलते मौत के घाट उतार दिया। उस सुमन को आखिरकार मौत ही यहां खिचंकर लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलरियागंज थाने के भदाव गांव निवासी सुमन के मामा ने बताया कि सुमन के माता-पिता की मौत हो चुकी है। ऐसे में परिवार का देखभाल सौतेला भाई जतन मौर्य करता था। सुमन को गांव का ही रहने वाला साहब सरोज अक्सर परेशान करता था। वह साहब की हरकतों से बचने के लिए अपने ननिहाल चली आई थी। यहां करीब डेढ़ माह तक रही। मामा के घर धान की रोपनी आदि हो जाने पर सुमन अपने घर चली गई। मामा ने बताया कि शायद उसे मौत ही वहां खिंचकर ले गई थी। यही कारण है कि वह बीते शुक्रवार को ननिहाल से अपने घर पहुंची और रविवार की रात साहब सरोज पुन: उसे परेशान पहुंच गया। दोनों रंगेहाथ पकड़ लिए गए और सौतेले भाई आदि ने मिलकर उसकी हत्याकर लाश को गायब कर दिया। मामा ने बताया कि सुमन पांच बहनों में चौथे नंबर पर थी। उसके बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरे नंबर की बहन और माता-पिता की मौत हो चुकी है। मां-बाप न होने का ही परिणाम रहा कि मनबढ़ों ने सुमन के साथ यह हरकत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed