फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brother-in-law of the woman killed shovel

जेठ ने फावड़े से महिला को मार डाला

Tue, 07 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 07 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law of the woman killed shovel
 थाने के कल्यानपुर गांव में मंगलवार की सुबह खाना बना रही महिला पर उसके जेठ ने फावड़े से हमला कर दिया। घायल महिला को जब तक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौत हो गई। सुबह गांव में हुई इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मायकेवालों ने मृतका के ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें मृतका के जेठ, जेठानी और ससुर को आरोपित किया गया है। पुलिस तीनों को हिरासत में ले ली है।
विज्ञापन

विवाहिता संगीता (23) कप्तानगंज थाने के कल्यानपुर गांव निवासी गुलाबचंद्र यादव की पत्नी थी। संगीता की शादी चार वर्ष पूर्व गुलाब से हुई थी। उसका मायका तहबरपुर थाने के शिवरामपुर गांव में है। विवाह के बाद संगीता का पति जीविकोपार्जन के लिए कोलकाता स्थित एक फार्म में नौकरी करने के लिए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता का बेटा अतुल तीन वर्ष और पुत्री तीन माह की है। बताया जाता है कि गोद में बच्ची होने के कारण संगीता घरेलू काम तेजी से नहीं निपटा पाती थी। इसे लेकर उसके जेठ, जेठानी और ससुर प्रताड़ित करते थे। बताया जाता है कि मंगलवार को खाना बनाने को लेकर संगीता का जेठ उसे भला बुरा कहने लगा। इस दौरान संगीता ने बच्ची गोद में होने का हवाला दिया। इस पर उसकी जेठानी बच्ची को उसकी गोद से छीन ली।

साथ ही खाना बनाने के लिए चूल्हे के पास भेज दी। खाना बनाते समय संगीता कुछ बोल रही थी। तभी उसका जेठ फावड़ा लेकर आया और उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इस दौरान संगीता की मौके पर मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद उसके घर में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद सभी को हिरासत में ले लिया। मायके से उसका पिता रामपलट यादव बेटी के घर पहुंचा। रामपलट ने मृतका के जेठ सुबाषचंद्र यादव, जेठानी सविता यादव और ससुर फौजदार के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मृतका के पति को घटना की सूचना भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed