फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Broken pipe in the district hospital, patients are facing problem due to lack of water since last three days

Azamgarh News: जिला अस्पताल में टूटी पाइप, तीन दिन से पानी के लिए मरीज परेशान

Tue, 25 Feb 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Broken pipe in the district hospital, patients are facing problem due to lack of water since last three days
बलरामपुर। जिला अस्पताल में तीन दिन से पानी के लिए भर्ती मरीज और तीमारदार समेत स्टाफ परेशान है। वहीं आसपास के दुकानदारों की चांदी हो गई है। इन दुकानों से रोजाना 10 हजार रुपये का पानी बिक रहा है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में नगर पालिका का टैंकर तो खड़ा करा दिया गया है, लेकिन इससे लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1200 से अधिक मरीज पहुंचे। गर्मी में लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। अस्पताल के वार्ड में हाथ धुलने के लिए भी पानी नहीं था। लोगों की प्यास बुझाने के लिए अस्पताल में लगे आरओ व वाटर कूलर खुद पानी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, नगर पालिका के टैंकर से पानी भरते नजर आए। बताते चलें कि तीन दिन पूर्व फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए अंडर ग्राउंड पानी की टंकी के निर्माण के लिए खोदे जा रहे गड्ढे के दौरान अस्पताल को पेयजल की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण पूरे अस्पताल परिसर में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। हालांकि इसकी मरम्मत कराई गई, लेकिन बनने के बाद जोड़ फिर से खुल जा रहा है। इसके कारण अस्पताल परिसर में पानी की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए बिना संज्ञान में लिए गड्ढा खोदने का कार्य ठेकेदार द्वारा शुरू कर दिया गया। जिससे पानी आपूर्ति की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इसको कई बार मरम्मत किया गया लेकिन यह फिर टूट जा रही है। इसके कारण यह समस्या खड़ी हुई है। इसके लिए मैंने कार्यदायी एजेंसी और डीएम साहब को भी मीटिंग में बता दिया है। जल्द समाधान हो जाएगा। -डा. दिनेश प्रसाद सिन्हा, एसआईसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed