फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Broken junction box, cables scattered on the road are telling stories

टूटे जंक्शन बाक्स, सड़क पर बिखरी केबिल बयां कर रही दास्तां

Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Broken junction box, cables scattered on the road are telling stories
रैदोपुर स्थित अंडरग्राउंड विद्युत केबलिंग के जक्शन बाक्स में उगे पेड़-पौधे। - प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर को तारों के मकड़जाल से मुक्ति दिलाने और विद्युत चोरी को रोकने के लिए बिछाई गई अंडरग्राउंड केबिल से आपूर्ति का कार्य लगभग पूरी तरह से ठप हो चुका है। कुछ क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी अंडरग्राउंड केबिल से आपूर्ति नहीं हो रही है। जहां भी केबिल फाल्ट हो रहा है उस जगह पर ओवरहेड केबिल लगाकर आपूर्ति शुरू कर दी जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में अंडरग्राउंड केबिल से बिजली आपूर्ति का कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। सपा शासन काल में शुरू हुई इस योजना को लेकर मानक की अनदेखी का मुद्दा उठाया गया था। लेकिन किसी भी जन प्रतिनिधि और अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम है कि यह योजना पूरी तरह से फ्लाप हो चुकी है। जिस कंपनी को ठेका दिया गया था उसने जैसे-तैसे काम पूरा कर विभाग को हैंडओवर कर दिया और चलती बनी। 100 करोड़ रुपये की लागत से हुए इस कार्य की दास्तां कंपनी द्वारा लगाए गए जंक्शन बाक्स और सड़कों पर बिखरी केबिल बयां कर रही है। हाल ही में नगर से सटे मुंडा में अंडर ग्राउंड केबिल से धुआं उठता हुए देखा गया। विभाग की मानें तो ज्यादातर मुहल्लों में अंडर ग्राउंड केबिल से ही आपूर्ति की जा रही है। जबकि कई मुहल्लों में अंडर ग्राउंड केबिल में फाल्ट आने के बाद उसकी मरम्मत नहीं हो सकी। उसके स्थान पर विभाग द्वारा ओवरहेड केबिल लगाकर बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हम ऐसा नहीं कह सकते कि यह योजना फेल हो गई है। क्योंकि हमारे क्षेत्र के सिविल लाइंस मुहल्ले में अंडरग्राउंड केबिल से ही बिजली आपूर्ति हो रही है। चौक के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर हर जगह आपूर्ति हो रही है। रैदोपुर, सिधारी क्षेत्र में भी बिजली की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरेंद्र कुमार, एसडीओ टाउन प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed