फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brick kilns that were closed 14 years ago will start operating again

Azamgarh News: 14 साल पहले बंद ईंट-भट्ठे फिर से होंगे चालू

Sat, 11 Jul 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Brick kilns that were closed 14 years ago will start operating again
ईंट भट्ठा की फोटो। संवाद
आजमगढ़। 27 जून 2012 से बंद चल रहे ईंट भट्ठे फिर से चालू हो सकेंगे। शासन ने ऐसे ईंट भट्ठों के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। ईंट भट्ठा संचालक को एक वर्ष के शुल्क का तीन गुना शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद ईंट भट्ठा संचालन के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उन्हें जल, वायु सहमति पत्र जारी करेगा। आजमगढ़ मंडल में 1444 ईंट भट्ठे हैं। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि इसमें से 395 ईंट भट्ठा संचालकों ने विभाग ने भट्ठा संचालन की अनुमति ली है जबकि 945 ईंट भट्ठों को बंदी का आदेश है। इसके अलावा 104 ईंट भट्ठे बंद पड़े हुए। 27 जून 2012 की नियमावली में ईंट भट्ठों से एक किलोमीटर के दायरे में आबादी, बाग, धार्मिक स्थल नहीं होना चाहिए था जबकि एक ईंट भट्ठों से दूसरे ईंट भट्ठों की दूरी 800 मीटर रखी गई थी। 1500 रुपये वार्षिक शुल्क होता था। अब शासन ने तीन फरवरी 2026 को नई गाइडलाइन जारी किया है। इसके तहत पुरानी गाइडलाइन के पूर्व से बंद ईंट भट्ठे फिर से चालू हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि बंद पड़े ईंट भट्ठों के आसपास 800 मीटर की दूरी में कोई आबादी, बाग नहीं होना चाहिए साथ ही अगर आसपास दो ईंट भट्ठे हैं तो उनके बीच की दूरी एक किमी होनी चाहिए। ईंट भट्ठे को फिर से चालू करने के लिए निर्धारित एक वर्र्ष के शुल्क का तीन गुना (4500 रुपये) के हिसाब से अब तक का शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद विभाग उनको भट्ठा संचालन के लिए जल, वायु सहमति पत्र देगा।
विज्ञापन


27 जून 2012 के पूर्व से बंद चल रहे ईंट भट्ठों के फिर से संचालन के लिए शासन ने नईं गाइडलाइन जारी किया है। नईं गाइडलाइन के अंतर्गत आने वाले ईंट भट्ठों के संचालन की अनुमति दी जाएगी। उनको विभाग से अधिरोपित शुल्क जमा करना होगा। - प्रदीप विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed