फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Brahmanand defeated Shubham and won a prize of Rs 5000.

Azamgarh News: ब्रह्मानंद ने शुभम को पटखनी देकर जीता 5000 का इनाम

Sun, 26 Oct 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Brahmanand defeated Shubham and won a prize of Rs 5000.
24 महराजगंज के मलई साधु का अखाड़ा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद
महराजगंज। विकासखंड के नौबरार देवारा जजीद किता प्रथम उल्टहवा में रविवार को बलई साधु अखाड़े में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें गोरखपुर, आजमगढ़, संत कबीर नगर और मऊ के 24 से अधिक नामी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। ब्रह्मानंद गोरखपुर ने शुभम संतकबीर नगर को पटखनी देकर 5000 रुपये का इनाम जीता। इसके अलावा खुशबू ने साक्षी को मात दी। जबकि सुंदरम गोरखपुर ने मोहित को परास्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। अखाड़े में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। भंवर गोरखपुर और अमन महराजगंज, सुरेंद्र यादव और रोहन, अमन यादव और नित्यानंद गोरखपुर का मुकाबला बराबरी पर छूटा। शशि यादव आजमगढ़ और जयहिंद गोरखपुर, अमन और रतीश, आयुष और गोलू गोरखपुर तथा जितेंद्र और रविंद्र के बीच कुश्तियां बराबरी पर रहीं। दंगल के रेफरी गौतम पहलवान और लालजीत यादव रहे। संचालन उदयराज यादव ने किया। आयोजन में लल्लन चौहान, चंचल यादव, अजीत यादव, इरशाद अहमद, आरिफ खान शामिल रहे। आयोजक बलई साधु ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed