{"_id":"5ab3f84b4f1c1bc4758b6ec4","slug":"boy-suicide-after-warning-from-his-friend-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के पिता की धमकी पर युवक ने उठाया खतरनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के पिता की धमकी पर युवक ने उठाया खतरनाक कदम
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
suicide
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मसोना गांव में गुरुवार दोपहर मित्र के परिवारवालों की डांट और धमकी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमराडीह गांव निवासी अधेड़ ने बीमारी से तंग आकर बुधवार रात पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मृत युवक रामराज चौहान (20) पुत्र शिवशंकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मसोना गांव का निवासी था। रामराज के घर वालों ने बताया कि उसके गांव का रहने वाला एक मित्र क्षेत्र की एक लड़की संग भाग गया है। उक्त मित्र के बुलाने पर दो दिन पहले रामराज उससे मिलने गया था। गुरुवार की सुबह मित्र का पिता रामराज को अपने घर बुलाकर डांटा और धमकी दिया। जिससे नाराज होकर रामराज अपने घर लौटा।
दोपहर को घर के बगल में स्थित टीन शेड में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। रामराज चौहान की जेब से एक सुसाइट नोट मिला। जिसे लोगों ने फाड़कर फेंक दिया। परिवार के लोगों ने रामराज के मित्र, उसके पिता सहित अन्य के विरुद्ध केस दर्ज करने की तहरीर दी। इसीक्रम में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमराडीह गांव निवासी अशफाक अहमद (50) टीबी से पीड़ित था।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से दवा नहीं करा पा रहा था। जिससे वह परेशान रह रहा था। बुधवार की रात अशफाक अहमद अपने घर से 400 मीटर दूर नहर के पास पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गुरुवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अशफाक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के कालेपुर गांव में स्थित जंगल में गुरुवार की शाम फांसी लगाकर युवक सुनील उर्फ करिया (20) पुत्र सिरपत यादव ने जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को बताया। सुनील यादव चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। मौत के कारण का पता लगाया जा रहा।