फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Boy and girl die after being hit by passenger train

Azamgarh News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर युवक व युवती की मौत

Thu, 16 Nov 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Boy and girl die after being hit by passenger train
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर सुबह छह बजे के लगभग पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक व एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अंत्य परीक्षण के लिए भेजवा दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन बृहस्पतिवार की सुबह शाहगंज से चलकर फूलपुर कोतवाली अंतर्गत खानजहांपुर हाल्ट पर पहुंची थी कि इसी दौरान एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरु किया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान पवई थाना क्षेत्र के शेरजहांपुर गांव निवासी सतीश हरिजन 30 के रूप में की गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों के अनुसार सतीश कुछ दिनाें से बुखार से पीड़ित था और बुखार के चलते ही वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के कुछ ही देर बाद सैदपुर विशेखा डगरा के पास इसी ट्रेन की चपेट में आकर एक युवती की भी मौत हो गई। मृतका के हाथ पर खुशबू लिखा हुआ है और उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। घंटों प्रयास के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने युवती के शव को अज्ञात में अंत्य परीक्षण के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed