फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Both husband and wife were taking Samman Nidhi, recovery will happen

Azamgarh News: पति-पत्नी दोनो ले रहे थे सम्मान निधि, होगी रिकवरी

Wed, 11 Dec 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Both husband and wife were taking Samman Nidhi, recovery will happen
आजमगढ़। जिले में 32 दंपती किसान सम्मान निधि ले रहे हैं। जांच में मामला सामने आने पर विभाग की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया है। उनसे किसान सम्मान निधि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.50 लाख किसान पंजीकृत हैं। केंद्र सरकार की तरफ से सम्मान निधि के लाभार्थियों को एक वर्ष में तीन बार दो- दो हजार रुपये खेती के लिए दिए जाते हैं। योजना के लाभार्थियों को अब किसान सम्मान निधि पोर्टल पर बैक खाते की ई केवाईसी, खतौनी अपलोड करने के साथ ही खाते को एनपीसीआई से लिंक कराना अनिवार्य है। विभाग सम्मान निधि योजना में पंजीकृत जिले के 59 हजार किसानों का सत्यापन करा रहा है। विभाग की ओर से भूमिहीन किसानों को चिह्नित किया जा रहा है। उपकृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि विभागीय जांच में अब तक 32 दंपति ऐसे मिले हैं, जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। योजना के तहत कोई एक ही लाभ ले सकता है। इनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इनसे किसान सम्मान निधि की धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed