फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Borrowers did not deposit Rs 6.09 crore, recovery will be done from guarantors

Azamgarh News: कर्जदारों ने जमा नहीं किए 6.09 करोड़, गारंटरों से होगी वसूली

Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Borrowers did not deposit Rs 6.09 crore, recovery will be done from guarantors
आजमगढ़। टर्म लोन योजना के तहत अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम से ऋण लेने वालों ने 6.09 करोड़ रुपये अभी तक चुकता नहीं किए हैं। विभाग की तरफ से इनको दो बार नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन

इस पर कुछ लोग ऋण चुकता कर रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग ऋण जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। विभाग ऋण जमा न करने वालों के गारंटरों को नोटिस भेजकर वसूली करेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम की तरफ से 1995 में टर्म लोन योजना शुरू की गई थी। इसके तहत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय योजना के तहत जिले में 495 लोगों को 2.13 करोड़ रुपये ऋण दिया गया था। ऋण लेने के बाद उन्होंने रोजगार शुरू किया या नहीं इसकी जानकारी विभाग के पास नहीं है।
रोजगार के लिए ऋण तो ले लिए, लेकिन उसको चुकाना ही भूल गए। ऋण जमा न होने के कारण यह योजना बंद कर दी गई। उधर ऋण जमा न होने के कारण मूलधन सहित ब्याज बढ़कर 7.67 करोड़ 89 हजार हो गया। बाद में निगम ने सूची भेजकर कर्जदारों से ऋण की ब्याज सहित वसूली का निर्देश दिया।
कर्जदारों से वसूली के लिए विभाग ने नोटिस भेजना शुरू किया। दो बार नोटिस मिलने के बाद कुछ कर्जदारों ने अपना ऋण चुकता कर दिया जबकि कुछ थोड़ा-थोड़ाकर जमा कर रहे हैं।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1.58 करोड़ 40 हजार रुपये ऋण जमा हुआ है। अभी 395 लोग ऐसे हैं जिन पर 6.09 करोड़ 49 हजार बकाया है, लेकिन वह ऋण जमा नहीं कर रहे हैं। कई लोग तो अपनी जमीन बेचकर कहीं दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इसके कारण नोटिस वापस आ रहा है। विभाग अब ऐसे लोगों के गारंटरों को नोटिस भेजकर वसूली करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed