फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bookmark the banks to troubled industries brothers

उद्योग बंधुओं को परेशान करने वाले बैंकों को करें चिन्हित

Sat, 28 Apr 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 28 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bookmark the banks to troubled industries brothers
Azamgarh commissioner - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में शनिवार को उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मंडलायुक्त ने उद्योग बंधुओं की समस्याओं का जानने के साथ ही त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। कुछ उद्योग बंधुओं ने बैंकों द्वारा आवेदन पत्र स्वीकृति के बाद भी धन आवंटन में परेशान किए जाने की शिकायत की। इस पर मंडलायुक्त ने ऐसे बैंकों को चिन्हित कर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश संयुक्त आयुक्त उद्योग को दिया।  
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने जनपद आजमगढ़ के औद्योगिक आस्थानों में नाली का निर्माण और मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उद्यमियों द्वारा बताया गया कि आस्थान में 800 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है जो विगत कई माह से खराब है।
विज्ञापन


उसके स्थान पर 400-400 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। बिजली विभाग की ओर से बताया गया कि अब आठ सौ के स्थान पर चार सौ केवीए के ही ट्रांसफार्मर बनाए जा रहे है। उद्यमियों ने औद्योगिक फीडर से घरेलू कनेक्शन भी दिए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आयुक्त ने अलग फीडर की स्थापना का निर्देश अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिया। मऊ स्थित यूपीएसआईडी में भूखंड निरस्तीकरण एवं पुर्नजिविकरण का प्रकरण निगम स्तर पर काफी समय से लंबित मिलने पर मंडलायुक्त ने तत्काल इसका निस्तारण कराने को कहा।


इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग शिवलाल, उप आयुक्त उद्योग आजमगढ़ अनुराग यादव, उप आयुक्त उद्योग मऊ प्रवीण कुमार मौर्य, वैज्ञानिक सलाहकार उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ओएच सिद्दीकी, संयुक्त आयुक्त जीएसटी विष्णु प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्यमीगण मौजूद रहे।  

हथकरघा विभाग के अधिकारी का वेतन रोका
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ल की अध्यक्षता में शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक हुई। इस दौरान औद्योगिक आस्थान में निर्बाध विद्युत वितरण, नवीन औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण, मुबारकपुर पावरलीम और विद्युत सब्सीडी से संबंधित समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए बिजली विभाग, यूपी एसआईडीसी, परिवहन विभाग और हथकरघा विभाग के अधिकारियों निर्देशित किया गया।  

एकल मेज व्यवस्था एवं निवेश मित्र प्रगति की योजना की समीक्षा में कहा गया कि उद्योग आधार पंजीकरण के लिए कोई भी व्यक्ति आनलाइन पोर्टल पर उद्योग का पंजीकरण करा सकता है। 4460 सूक्ष्म उद्योगों का पंजीकरण और 52 लघु उद्योगों का पंजीकरण किया जा चुका है।


प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ल ने हथकरघा विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अनुराग यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह, जिला उद्योग व्यापार मडंल के जगदीश चन्द्र अग्रवाल और प्रदूषण विभाग के ओएस सिद्धीकी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed