फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bolero overturns, child dies after being crushed

अनियंत्रित बोलेरो पलटी, दबकर बच्ची की मौत

Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bolero overturns, child dies after being crushed
बरदह थाना के राजेपुर गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। इस हादसे में सड़क किनारे जा रही बच्ची बोलेरो से दबकर घायल हो गई। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेपुर गांव निवासिनी काजल (8) पुत्री आलमगीर बृहस्पतिवार को दिन में पैदल कहीं जा रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे काजल पलटी बोलेरो के नीचे आ कर दब गई। घटना होते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग किसी तरह बच्ची को पलटी बोलेरो के नीचे से निकाले और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन भाई व एक बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बोलेरों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पिता आलमगीर की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed