फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bolero collided with tractor-trolley, woman dead two other died in road accidents

ट्रैक्टर-ट्राली से टकरायी बोलेरो, महिला की मौके पर मौत

Thu, 02 Jan 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bolero collided with tractor-trolley, woman dead two other died in road accidents
जीयनपुर मुबारकपुर मार्ग गूँजरपार पुल के पास सड़क दुर्घटना में छतिग्रस्त वाहन। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपुर गांव स्थित पुल के पास गुरुवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली व बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं बोलेरो में सवार चालक समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासिनी अख्तरूननिशा(50) पत्नी मुस्ताक अपने पुत्र 18 वर्षीय हसीब व परिवार की ही महिला 22 वर्षीया मुन्नी पत्नी गुड्डू के साथ एक बोलेरो में सवार होकर गुुुरूवार की भोर में गाजीपुर के लिए निकले। अभी वे मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव स्थित पुल के पास ही पहुंचे थे कि बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार अख्तरूननिशा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो सवार हसीब व मुन्नी के साथ ही चालक मुन्ना (30) निवासी मैगापुर थाना बिलरियागंज गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका छह पुत्र व पांच पुत्रियों की मां बतायी गई है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार की मौत
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर चट्टी के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 32 वर्षीय अरविंद सिंह पुत्र राजकुमार व 48 वर्षीय बाबी सिंह पुत्र लालता सिंह निवासी ग्राम महुवारी थाना तरवां गंभीर रूप से घायल हो गये। जब तक लोगों केे घटना की जानकारी होती और घायलों को इलाज के लिए भेजा जाता तब तक अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल बाबी सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था, अभी फरवरी माह में ही उसकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पलटी, एक की मौत
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ओहदारीपुर गांव के पास गुरुवार को दिन में लगभग ढाई बजे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय अजय 19 वर्षीय भोला व 17 वर्षीय सूरज गंभीर रुप से घायल हो गये। तीनों को इलाज के लिए फूलपुर कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य दोनों घायलों का वहीं इलाज चल रहा है। वह पंचायत इंटर कालेज खानपुर में इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed