{"_id":"002060d4098ad3ef36882f2fdc5809ac","slug":"bogus-voting-took-firing-and-hurling-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग को लेकर फायरिंग और पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटिंग को लेकर फायरिंग और पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर शनिवार को उत्पन्न हुए विवाद ने रविवार की शाम हिंसक रुप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और ईंट पत्थर चलने के बाद फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाठी भांजकर हालात को काबू में किया। इस दौरान ईंट पत्थर लगनेे से महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस की लाठी से चौथा व्यक्ति घायल हो गया। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने घायल महिला के पति सहित दो लोगों को थाने पर बैठा लिया है।
अनंतपुर गांव निवासी श्यामबिहारी और राजेश यादव के बीच शनिवार को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि उस वक्त तो मामला शांत हो गया। लेकिन रविवार की शाम करीब तीन बजे दोनों पक्ष के लोग पुन: आमने-सामने हो गए।
इस दौरान दोनों तरफ से ईंट पत्थर और लाठी-डंडा चलने लगा। इसमें सरोजा देवी (35) पत्नी जयकुमार विश्वकर्मा उसका बेटा विशाल (15), सुरेश यादव (35) घायल हो गए। मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाठी भांजकर मामले को शांत कराई। पुलिस की लाठी से राजेश यादव (40) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज करवाकर घर भेज दिया। जबकि राजेश और जयकुमार को थाने पर बैठा लिया। पुलिस की इस एकपक्षीय कार्रवाई से ग्रामीणों में गुस्सा है।
एसओ अतरौलिया कृपाशंकर मौर्य ने बताया कि श्यामबिहारी की तहरीर के आधार पर 13 लोगों के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़, फायरिंग और दहशत फैलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें से राजेश और जयकुमार को थाने पर बैठा गया है। बताया कि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।