फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Body of youth found hanging from tree under suspicious circumstances, police engaged in investigation

Azamgarh crime: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Mar 2023 10:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Mar 2023 10:26 AM IST
सार

बुधवार को जहां लोग पूरे दिन होली खेलने में मशगूल रहे वहीं गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तर गांवा गांव निवासी गुरुवार की सुबह जब खेतों की ओर जा रहे थे। तो उन्होंने बेर के पेड़ से उधम चौहान का शव लटकते हुए देखा।

विज्ञापन
Body of youth found hanging from tree under suspicious circumstances, police engaged in investigation
Azamgarh crime: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगांवा गांव निवासी उधम चौहान (22) पुत्र महेंद्र चौहान का शव बुधवार की देर रात पेड़ से लटका मिला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई।

विज्ञापन

बुधवार को जहां लोग पूरे दिन होली खेलने में मशगूल रहे वहीं गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तर गांवा गांव निवासी गुरुवार की सुबह जब खेतों की ओर जा रहे थे। तो उन्होंने बेर के पेड़ से उधम चौहान का शव लटकते हुए देखा। धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लागों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इसे लेकर चर्चाएं कर रहा था।
विज्ञापन

किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोटस्टमार्टक को भेजा। मौके पर पहुंचे उधम चौहान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक उधम चौहान पांच भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। वहीं अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं सका है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed