फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Body of missing girl found hanging vermilion applied to forehead rumors of love affair with Abdul circulating

UP: हिंदू लड़की का मिला शव...अब्दुल से चल रहा था अफेयर, नहीं हुई थी शादी फिर भी लगा था सिंदूर; जानें मामला

Sun, 11 Jan 2026 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 03:13 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में युवती की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर बरदह थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
Body of missing girl found hanging vermilion applied to forehead rumors of love affair with Abdul circulating
अंजलि की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा कुटी में रविवार की सुबह 22 वर्षीय युवती का शव शीशम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है, जो नौ जनवरी की सुबह से घर से लापता थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है।

विज्ञापन


मृतका की मां सुनीता ने बताया कि अंजलि नौ जनवरी को सुबह करीब छह बजे घर से निकली थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना थाने में दी गई थी। पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे एक राहगीर ने पेड़ से लटकता शव देखा और डायल 112 पर सूचना दी। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। चार जनवरी 2026 को इस संबंध में शिकायत मिली थी। युवती बस्ती जिले के रहने वाले अब्दुल मन्नान के साथ चली गई थी। 

अब्दुल मन्नान फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। युवक को जेल भेजा गया था। सीओ ने बताया कि युवती उस युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन अंतरजातीय विवाह होने के कारण परिजन राजी नहीं थे। 

युवती अविवाहित थी, लेकिन उसके मांग में सिंदूर लगा हुआ मिला है, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बेटी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed