फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Blood Bank of District Hospital Azamgarh gets third place in the state for better performance

बेहतर प्रदर्शन पर जिला अस्पताल आजमगढ़ के ब्लड बैंक को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

Fri, 02 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Blood Bank of District Hospital Azamgarh gets third place in the state for better performance
राज्आजमगढ़। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक को बेहतर कार्य व अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त का संचरण करने पर प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। राज्य रक्त संचरण परिषद ने ब्लड बैंक को इसके लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में अप्रैल 2020 से सितंबर 2020 तक कुल 32 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन कैंपों में कुल 948 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया। वहीं सत्र 20-21 में ब्लड बैंक द्वारा जेएसवाई के 613, थैलिशिमिया के 205 व एप्लास्टिक एनिमिया के 97 लोगों को ब्लड बैंक द्वारा ब्लड उपलब्ध कराया गया। कैंप व सामान्य रक्तदान के तहत वर्तमान सत्र में अब तक कुल 11839 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया और 11898 यूनिट रक्त वितरित किया गया। थैलिशिमिया के जिन 205 लोगों को ब्लड बैंक ने ब्लड उपलब्ध कराया। उसमें जिले के 112, मऊ के 57 व अंबेडकरनगर के 36 मरीज शामिल है। ब्लड बैंक के इस बेहतर प्रदर्शन पर राज्य रक्त संचरण परिषद ने ब्लड बैंक आजमगढ़ को प्रदेश में तीसरा स्थान प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया है। इस सफलता पर ब्लड बैंक के कर्मचारियो में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed