फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Blank paper sent in response to RTI

Azamgarh News: आरटीआई के जवाब में भेज दिया कोरा कागज

Mon, 17 Mar 2025 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Blank paper sent in response to RTI
अंबारी। पवई ब्लॉक में आरटीआई के जवाब में लिफाफे में कोरा कागज भेजने का मामला प्रकाश में आया है। मामला समैंसा गांव निवासी राजेश गुप्ता से जुड़ा हुआ है। राजेश ने जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी बीडीओ से मांगी थी। उन्होंने अपने मांगपत्र में वित्तीय वर्ष 2015 से 2024 तक ग्राम पंचायत में राज्य वित्त और अन्य विभिन्न मदों से निर्मित कच्चे, पक्के रास्तों, पशु शेड, अमृत सरोवर, आवास, मनरेगा, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि के कायाकल्प और ग्राम पंचायत में खर्च धन का ब्यौरे की जानकारी 10 बिंदुओं में मांगी थी। निर्धारित 35 दिन बाद जब उन्हें रजिस्टर्ड डाक से जवाब का लिफाफा मिला तो उन्हें खुशी हुई कि सूचना मिल गई। लेकिन, जब उन्होंने लिफाफे को खोला तो उसमें उन्हें जन सूचना के नाम पर कोरा कागज मिला। जिसे देख वे हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन


इससे पहले भी राजेश गुप्ता दो बार ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों और सरकार द्वारा प्रदत्त धन आदि की जानकारी मांगी थी पर रजिस्टर्ड डाक से जनसूचना के नाम पर कोरा कागज का बंडल मिला था। इसलिए तीसरी बार लिफाफा खोलते समय उन्होंने उसकी वीडियोग्राफी भी कराई, इस बार भी उन्हें कोरा कागज ही मिला।
विज्ञापन

वर्जन
जो भी जनसूचना मांगी गई थी उसे तैयार करके लिफाफे में बंद करके पोस्ट ऑफिस से भेजने के लिए प्रधान प्रतिनिधि को दिया गया था। कोरे कागज का बंडल कैसे मिला यह समझ में नहीं आ रहा। जल्दी ही फिर से जन सूचना तैयार करके पुनः उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर, सचिव, ग्राम सभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed