फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Black marketing of railway e-tickets caught

रेलवे ई टिकट की कालाबाजारी करने वाला चढ़ा हत्थे

Wed, 24 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of railway e-tickets caught
आजमगढ़। जिले में रेलवे टिकट की कालाबाजारी पर लगाम नहीं लग रही है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी टिकट की कालाबाजारी करने वाले पकड़े जा रहे हैं। मंगलवार को भी आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने अहरौला थाना के भेदौरा बाजार से एक ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले को गिरफ्तार किया। उसके पास से लैपटॉप, प्रिंटर व कंप्यूटर माउस बरामद किया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मीना ने बताया कि अहरौला थाना क्षेत्र के वीरेंद्रगंज भेदौरा (गोपालगंज) में संचालित एक जनसेवा केंद्र से रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी होने की मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को उक्त जनसेवा केंद्र पर छापेमारी किया। मौके पर टीम ने केंद्र संचालक अभिषेक कुमार पुत्र रमाशंकर राम निवासी मोलनापुर थाना अहरौला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अभिषेक आईआरसीटीसी की विभिन्न फर्जी व्यक्तिगत आईडी से सॉफ्टवेयर की मदद से आरक्षित रेल ई-टिकट बना कर जरूरतमंदों को निर्धारित रेट से 400 से 500 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था। जांच में कुल 129 व्यक्तिगत आईडी मिली, जिसमें 23 सक्रिय थीं। जबकि केंद्र संचालक की आईआरसीटीसी एजेंट आई डब्लूएनईएआरबीवाई 05653 है। मौके से टीम ने एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक माउस के साथ ही दो अदद लाइव रेल टिकट कीमत 2145.75 रुपये व 16 अदद पुराना रेल ई टिकट कीमत 18162.40 रुपये भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed