फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP workers surrounded the power substation

Azamgarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा विद्युत उपकेंद्र

Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP workers surrounded the power substation
भाजपा के पवई मंडल अध्यक्ष राममनी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं नारेबाजी करते हुए बुधवार को पवई विद्युत उप केंद्र का घेराव किया। इस दौरान एसडीओं सत्यकुमार से अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि गांवों में पिछले एक माह से बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की जा रही है। शासन से निर्धारित शेड्यूल के विपरीत तीन से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। कभी एक घंटे तो कभी दो घंटे बिजली कटना आम बात है। अक्सर फाल्ट के चलते भी दो से तीन दिन तक लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहती है। जर्जर तारों को बदलने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अविलंब बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध जताएंगे। इस दौरान उमाकांत मिश्रा, हिमांशु सिंह, निखिल सिंह, प्रमोद दुबे, मनीष द्विवेदी, परशुराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed