फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP workers celebrated sacrifice day on the death anniversary of Dr. Shyama Prasad Mukherjee

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने मनाया बलिदान दिवस, दी श्रद्धांजलि

Tue, 23 Jun 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated sacrifice day on the death anniversary of Dr. Shyama Prasad Mukherjee
आजमगढ़। भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक सदस्य डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने आवास ग्राम कटाई के बूथ पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार के साथ बलिदान दिवस मनाया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर जिला महामंत्री विनोद उपाध्याय और नन्हकू राम सरोज, मयंक गुप्ता आनंद सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, रामचंद्र यादव ने डा. मुखर्जी को याद किया। करतारपुर बूथ पर नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सचिदानंद सिंह, विनय प्रकाश गुप्त, विवेक निषाद, सुनील मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, दीपक चतुर्वेदी, नवनीत गुप्ता, मनोज बौद्ध, शैलेंद्र मिश्रा, विजय सिंह, अजय भारती ने बलिदान दिवस मनाया।
विज्ञापन

ध्रुव सिंह ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद, चिंतक, विचारक, प्रबल राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने अखंड भारत का संकल्प लेकर अनुच्छेद 370 के विरोध में आजाद भारत में आवाज उठाई। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कश्मीर में गिरफ्तार कर लिया गया और रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 24 जून शाम 4.45 पर जनसंवाद रैली को फेसबुक लाइव, ट्वीटर और यूट्यूब के माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी facebook.com/BJP4UP, twitter.com/BJP4UP और youtube.com/user/BJP4India के माध्यम से जुड़ सकते हैं। अहरौला में नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, बिरजा तिवारी, सूबेदार गिरी, ओम प्रकाश यादव, शिव भोले सिंह, विजय प्रताप तिवारी, सुखेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। अतरौलिया में भाजपा नेता जितेंद्र सिंह गुड्डू की अध्यक्षता में बलिदान दिवस मना। रमेश सिंह रामू, नीरज तिवारी, दिनेश मद्धेशिया, साधू शुक्ला आदि रहे। लालगंज के ग्राम पंचायत कैथीशंकरपुर शिव प्रताप सिंह के आवास पर बलिदान दिवस जिला मंत्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। रजनीकांत त्रिपाठी, सोमारु यादव, हृदय नारायण सिंह, उमानाथ सिंह, शिवकुमार सिंह, कुंदन सिंह, अभिषेक सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed