फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP workers celebrated by taking out a victory procession

Azamgarh News: विजय जुलूस निकाल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Tue, 05 May 2026 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated by taking out a victory procession
भाजपा की जीत पर शहर में जुलूस निकालते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : samvad
आजमगढ़। पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी, आसाम में बहुमत की सरकार बनने पर सोमवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौक से विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

भाजपा लालगंज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में जुलूस चौक से तकिया तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान मिठाइयां बांटी और दक्षिण मुखी काली माता मंदिर में दर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी नेतृत्व के दीर्घायु की कामना की। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

आगामी समय में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी तथा आजमगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर भी पार्टी विजय प्राप्त करेगी। कार्यक्रम में मयंक कुमार श्रीवास्तव, चंद्रहास राय, सुधीर गुप्ता, प्रिंस सिंह मोंटी, आशा वर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विनायक सिंह सरदार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज : भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं व दी बार एसोसिएशन लालगंज के अधिवक्ताओं ने भाजपा की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर चीनी संघ लिमिटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिकांत राय, पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह, दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। मेजवां: फूलपुर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद, रत्नेश बिंद, दुर्गेश अग्रहरि, नागेंद्र यादव, आशीष मद्धेशिया, अभय सिंह लालू आदि मौजूद थे।
अतरौलिया: चुनावों में पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष (लालगंज) विनोद राजभर के नेतृत्व में अतरौलिया में विजय जुलूस निकाला, विजय जुलूस निरीक्षण भवन से निकला। हाथों में पार्टी का झंडा लिए और ''भारत माता की जय'' के नारे लगाते कार्यकर्ता केसरी सिंह चौक पहुंचे, ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य अभिषेक सिंह सोनू, फूलचंद यादव, नीरज तिवारी, जयप्रकाश पांडे, देवनारायण पांडे, धर्मेंद्र निषाद उर्फ राजू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बरदह: चौराहे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। ढोल-मजीरा के साथ उत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष शरद राय ने किया।

मेंनाजपुर: क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने सुबह लगभग 11 बजे से ही पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। कहा कि इस जीत से पश्चिम बंगाल में अराजकता का अंत होगा। इस मौके पर आकाश सिंह, मखनचू, आर्यन, रवि सिंह, दीपक, शिव चौरसिया, बन्नी, दीपू आदि रहे। संवाद

भाजपा की जीत पर शहर में जुलूस निकालते कार्यकर्ता। संवाद

भाजपा की जीत पर शहर में जुलूस निकालते कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed