{"_id":"6807951ef7b8560a550141d3","slug":"bjp-workers-burnt-the-effigy-of-mamta-banerjee-demanding-president-rule-in-bengal-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग
Tue, 22 Apr 2025 06:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:40 PM IST
सार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंककर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना करते हुए विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन
पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
यह प्रदर्शन बंगाल में हिंदुओं पर कथित हिंसा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर ममता बनर्जी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया। हरिबंश मिश्रा ने कहा कि बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर योगी आदित्यनाथ के बयान का ममता बनर्जी ने अभद्र तरीके से जवाब दिया, जो उनकी राक्षसी प्रवृत्ति को दर्शाता है।
विज्ञापन
उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ममता के समर्थन को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मिश्रा ने ममता बनर्जी पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा मिथिलेश चौरसिया, सौदागर भारती, संतोष पासवान, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन